English · हिंदी · ಕನ್ನಡ
← सभी सहायता विषय
QR कोड स्कैन नहीं हो रहा
इन्हें इसी क्रम में आज़माएँ — ज़्यादातर मामले पहले दो से ही सुलझ जाते हैं।
- रोशनी बढ़ाएँ। बिल का प्रिंट हल्का होता है; कम रोशनी सबसे बड़ी वजह है।
- फ़ोन थोड़ा दूर और स्थिर रखें। बहुत पास ले जाना ज़्यादा दिक्कत करता है। कैमरे को
फोकस होने के लिए दो-तीन सेकंड दें।
- बिल को सीधा करें। कोड पर मोड़ या सिलवट हो तो वह नहीं पढ़ा जाता।
- देखें कि कोड धुँधला तो नहीं। गर्मी या नमी से बिल का प्रिंट जल्दी मिट जाता है।
अगर कैमरा खुलता ही नहीं
ZlipR को कैमरे की अनुमति चाहिए। फ़ोन की सेटिंग्स में ZlipR ढूँढें और कैमरा चालू करें।
फिर भी न पढ़े तो
बिल संभालकर रखें और हमें बताएँ। अगर ऑफर खरीदने से पहले सेव था, तो बाद में भी कैशबैक दिया जा सकता
है।