English · हिंदी · ಕನ್ನಡ

← सभी सहायता विषय

मेरा कैशबैक बैलेंस कहाँ दिखेगा?

ऐप खोलकर कैशबैक सेक्शन में जाएँ। बैलेंस सबसे ऊपर दिखेगा।

नीचे हर कैशबैक अलग-अलग दिखता है — किस सामान पर मिला और किस बिल से आया। किसी खास खरीदारी की जाँच करनी हो तो यह काम आता है।

कैशबैक कब दिखता है?

स्कैन होते ही। अगर आपने अभी बिल स्कैन किया है और बैलेंस नहीं बदला, तो स्क्रीन को नीचे खींचकर रिफ्रेश करें।

फिर भी न बदले तो शायद उस बिल पर कुछ नहीं बना — देखें मेरे बिल पर कैशबैक क्यों नहीं मिला?

अब भी दिक्कत है? ऐप से हमें लिखें।