English · हिंदी · ಕನ್ನಡ

← सभी सहायता विषय

कैशबैक की रकम कैसे तय होती है?

ऑफर चलाने वाली कंपनी हर सामान के लिए एक तय रकम रखती है। यह न बिल का प्रतिशत होता है, न सामान की कीमत का।

यानी अगर किसी पैक पर ₹10 का ऑफर है, तो आपको ₹10 ही मिलेंगे — चाहे बिल ₹100 का हो या ₹2,000 का।

एक से ज़्यादा पैक खरीदने पर

हर ऑफर एक बिल पर एक ही बार लगता है, हर पैक पर नहीं। तीन पैक खरीदने पर भी वह ऑफर एक ही बार मिलेगा।

एक बिल पर कई ऑफर

अगर बिल में कई अलग-अलग सेव किए हुए ऑफरों का सामान है, तो हर ऑफर लगेगा और सारी रकम जोड़कर एक साथ आपके खाते में आएगी।

हर ऑफर की रकम सेव करने से पहले ही ऑफर पर दिख जाती है, इसलिए आपको पहले से पता होता है कि कितना मिलेगा।

अब भी दिक्कत है? ऐप से हमें लिखें।